अंडर-17 प्रदेशीय स्कूली कबड्डी टीम का चयन आज
फैजाबाद : माध्यमिक विद्यालयीय खेलो के अंतर्गत मध्यप्रदेश के देवास में एक अक्टूबर से आयोजित होने व
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:20 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 11:20 PM (IST)
फैजाबाद : माध्यमिक विद्यालयीय खेलो के अंतर्गत मध्यप्रदेश के देवास में एक अक्टूबर से आयोजित होने वाली अंडर-17 राष्ट्रीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता के लिए प्रदेशीय टीम का चयन 24 सितंबर सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान के मैदान पर प्रात: नौ बजे से किया जाएगा।
क्रीड़ा संस्थान के प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी अभिमन्यु ¨सह ने बताया कि ट्रायल में प्रदेश के सभी मंडलों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाणपत्र के साथ जन्म प्रमाणपत्र, आधार व गत वर्ष के अंक तालिका की छाया व मूल प्रति लाना अनिवार्य है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें