नवनिर्माण के लिए स्थानीय लोगों को विश्वास में लें
- विस्थापन की आशंका के बीच शुरू हुआ व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान पहले दिन बने 182 सदस्य.
अयोध्या : रामजन्मभूमि परिसर के निकट स्थित रामगुलेला मार्केट में उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यता अभियान का आगाज किया गया। राकेश कसेरा को सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नंदकुमार गुप्त ने बताया कि रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के साथ रामनगरी के नवनिर्माण की संभावना उत्साहित करने वाली है, पर नवनिर्माण के नाम पर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को विस्थापित करने की आशंका व्यथित कर रही कर रही है। गुप्त के अनुसार शासन-प्रशासन को रामनगरी के नवनिर्माण के लिए स्थानीय निवासियों का विश्वास हासिल करना होगा और बहुत जरूरी होने पर यदि कहीं उन्हें विस्थापित करने की जरूरत हो, तो उनके पुनर्वास की भी पूरी चिता की जानी चाहिए। यह आवाज बुलंद हो, इसी तथ्य को ध्यान में रखकर उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सदस्यता अभियान से स्थानीय व्यापारी बहुत उत्साहित हैं और उनमें यह विश्वास पैदा हो रहा है कि वे अपनी आवाज बुलंद करने में सक्षम होंगे। रामगुलेला मार्केट से शुरू सदस्यता अभियान हरिश्चंद्र मार्केट और कनक भवन मार्केट में चला। इस दौरान 182 व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता हासिल की। सदस्यता अभियान के प्रभारी राकेश कसेरा ने बताया कि 15 दिन तक चलने वाले अभियान के लिए पांच टीमें बनायी गयी है। शनिवार को नयाघाट क्षेत्र मे सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का संयोजन विपिन राय, वरिष्ठ महामंत्री विजय साहू, शैलेंद्र मोदनवाल Xह्नह्वश्रह्ल;बब्लूXह्नह्वश्रह्ल;, जगन्नाथ यादव, गोविद राव, पुरषोत्तम झा, अनुपम मिश्र, अभय सिंह आदि व्यापारी कर रहे हैं।