Move to Jagran APP

दो हजार पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा

फैजाबाद : दीपोत्सव की सुरक्षा को लगातार सु²ढ़ किया जा रहा है। दीपोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 11:55 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:55 PM (IST)
दो हजार पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा
दो हजार पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा

फैजाबाद : दीपोत्सव की सुरक्षा को लगातार सु²ढ़ किया जा रहा है। दीपोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने आ रही दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला के ²ष्टिगत सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता बनाया जा रहा है। दो हजार पुलिसकर्मी मोर्चा संभालेंगे। फैजाबाद के अतिरिक्त गोरखपुर, मुरादाबाद व बरेली जोन की पुलिस दीपोत्सव की सुरक्षा संभालेंगी। रविवार से फोर्स ने आमद शुरू करा दी है।

loksabha election banner

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि हर इवेंट का एक प्रभारी अधिकार बनाया गया है। संबंधित क्षेत्र की जिम्मेदारी उसी की होगी। ये पुलिस अधिकारी एएसपी व डिप्टी एसपी स्तर के हैं। एक पुलिस अधीक्षक भी शासन की ओर से मुहैया कराया गया है। 12 एएसपी, 30 डिप्टी एसपी, एक हजार आरक्षी, 200 उपनिरीक्षक, 60 निरीक्षक सहित पीएसपी व आरएफ के जवान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। ये आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। इसलिए सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं। यातायात की पाबंदिया लागू कर दी गई हैं। सुरक्षा कारणों की वजह से अन्य क्षेत्रों में भी कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.