Move to Jagran APP

हमलाकर भाग रहे आरोपियों ने वाहन से सास-बहू को कुचला, मौत

मयाबाजार (अयोध्या) घर में घुसकर हमला करने के बाद वाहन से भाग रहे हमलावरों ने सास-बहू को रौंद दिया। वारदात में सास-बहू की मौके पर मौत हो गई। घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के पूराबाजार की है। मृतक के परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। ऐहतियातन दोनों पक्षों के घरों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 10:56 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 10:56 PM (IST)
हमलाकर भाग रहे आरोपियों ने वाहन से सास-बहू को कुचला, मौत
हमलाकर भाग रहे आरोपियों ने वाहन से सास-बहू को कुचला, मौत

मयाबाजार (अयोध्या) : घर में घुसकर हमला करने के बाद वाहन से भाग रहे हमलावरों ने सास-बहू को रौंद दिया। वारदात में सास-बहू की मौके पर मौत हो गई। घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के पूराबाजार की है। मृतक के परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। ऐहतियातन दोनों पक्षों के घरों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम पूराबाजार में कैंप कर रहे हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जामकर दिया। हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन व एक आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद मार्ग जाम हटाया गया।

loksabha election banner

घटना गुरुवार देररात की है। पूराबाजार निवासी परवेज पुत्र शेरमोहम्मद व बब्बू पुत्र अहमद के बीच बाजार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परवेज ने अपने साथियों के साथ बब्बू के घर धावा बोल दिया। हमलावर बब्बू को मारने दौड़े तब तक उसकी पत्नी गुड़िया ने घर के अंदर धकेल कर दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है परवेज पक्ष ने हाकी-डंडे से गुड़िया की पिटाई कर दी। गुड़िया घायल होकर जमीन पर गिर गई। बब्बू पक्ष की तरफ से ईंट-पत्थर चलने के बाद परवेज पक्ष के लोग वाहन लेकर भागने लगे। भाग रहे हमलावरों ने गुड़िया व उसकी सास ताहिरा खातून को रौंद दिया। आरोप है कि परवेज ने जानबूझ कर दोनों को वाहन से कुचला। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ताहिरा को मृत घोषित कर दिया गया व गुड़िया की इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों के घरों पर पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है।

थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि बब्बू की तहरीर पर परवेज, चालक मुख्तार आलम, चांदबाबू को नामजद किया गया है। आरोपी चांदबाबू क्षेत्र के एक इबादत स्थल का धर्मगुरु बताया गया है। वाहन व उसके चालक को कब्जे में लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.