राम के नाम पर मूर्ख बना रही भाजपा: डॉ. तोगड़िया
बीकापुर (अयोध्या) शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान परिषद की संगोष्ठी में शिरकत करने चौरेबाजार आए अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया ने कहा हम ही राममंदिर के लिए लड़े। हमीं राममंदिर के साथ किसानों को उचित दाम देंगे। राम के नाम पर भाजपा लोगों को मूर्ख बना रही है। भाजपा सरकार को किसान से ज्यादा अफगानिस्तान के लोग पसंद है।
बीकापुर (अयोध्या): शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान परिषद की संगोष्ठी में शिरकत करने चौरेबाजार आए अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया ने कहा, हम ही राममंदिर के लिए लड़े। हमीं राममंदिर के साथ किसानों को उचित दाम देंगे। राम के नाम पर भाजपा लोगों को मूर्ख बना रही है। भाजपा सरकार को किसान से ज्यादा अफगानिस्तान के लोग पसंद है।
उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट को सरकार तत्काल लागू करे। उन्होंने बताया कि 2006 में किसानों के हित को देखते हुए स्वामीनाथन रिपोर्ट तैयार की गई, लेकिन उसे कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों ने लागू नहीं किया। कहा, बेसहारा पशुओं और जंगली जानवरों से फसलों की रक्षा करने के लिए ब्लॉक और गांव स्तर पर गोशाला का निर्माण कराया जाना चाहिए। गाय को छोड़कर अन्य जंगली पशुओं को मारने की छूट होनी चाहिए। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर किसानों के घर के युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर छोटे-छोटे उद्योग-धंधे स्थापित करने के लिए सरकार अनुदान दे। उन्होंने फसल का दाम तय करने का अधिकार किसान को देने की वकालत की।
तोगड़िया ने किसानों के लिए कम बजट आवंटित किए जाने का आरोप सरकार पर मढ़ा। कहा, केंद्र सरकार ने 22 हजार करोड़ रुपये अफगानिस्तान को दिया। इतने धन से 50 लाख किसानों का कर्जा माफ हो जाता। संगोष्ठी की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष रविशंकर पटेल ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठनमंत्री रामानुज पटेल, अनिल वर्मा, प्रेमजीत वर्मा, जंगबहादुर, सुभाष वर्मा, रामायण देव, रामभरोसे, अंबरीश वर्मा, गिरिराज वर्मा, राकेश वर्मा आदि ने उनका स्वागत किया।