बारिश से गिरे दस मकान, एक मवेशी की दबकर मौत
रुदौली (अयोध्या) गुरुवार रात बारिश से मवई ब्लॉक के सैदपुर ग्राम पंचायत में नौ कच्चे घर गिर गए। कच्चा आवास होने के बाद भी गरीबों को अबतक पीएम आवास व सीएम आवास प्रशासन मुहैया नहीं करा पाया है। मूसलाधार बारिश से सैदपुर के धर्मराज मुक्तदीर अच्छेलाल पूरे बढ़ई की आरती पूरे करौंदी की विद्यावती पत्नी सुबरन पूरे पंडित के राजाराम व रामजियावन पूरे शुक्ल मजरे बिहारा में देवराज का कच्चा मकान गिर गया।
रुदौली (अयोध्या) : गुरुवार रात बारिश से मवई ब्लॉक के सैदपुर ग्राम पंचायत में नौ कच्चे घर गिर गए। कच्चा आवास होने के बाद भी गरीबों को अबतक पीएम आवास व सीएम आवास प्रशासन मुहैया नहीं करा पाया है।
मूसलाधार बारिश से सैदपुर के धर्मराज, मुक्तदीर, अच्छेलाल, पूरे बढ़ई की आरती, पूरे करौंदी की विद्यावती पत्नी सुबरन, पूरे पंडित के राजाराम व रामजियावन, पूरे शुक्ल मजरे बिहारा में देवराज का कच्चा मकान गिर गया। गोड़ियन पुरवा में रतीपाल की कच्ची दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर रामतेज की बकरी मर गई। हल्का लेखपाल हरिश्चंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।