Move to Jagran APP

दस दिनों तक बिखरेगी अयोध्या महोत्सव की छटा

अयोध्या महोत्सव 2019 का शानदार उद्घाटन उत्तराधिकारी श्री मणिराम दास छावनी महन्थ श्री कलमनयन दास जी तथा अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रूदौली विधायक रामचन्दर यादव एवं महानगर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलन कर अयोध्या महोत्सव 2019 का उद्घाटन किया तथा इस अवसर पर महन्थ कमलनयन दास जी को स्मृति चिन्ह अयोध्या महोत्सव अध्यक्ष श्री हरीश कुमार श्रीवास्तव जी, महासचिव आकाश अग्रवाल, सचिव नाहिद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, उपाध्यक्ष जयशंकर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अमल गुप्ता तथा विष्णु प्रकाश ने प्रदान किया

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Dec 2018 11:02 PM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 11:02 PM (IST)
दस दिनों तक बिखरेगी अयोध्या महोत्सव की छटा
दस दिनों तक बिखरेगी अयोध्या महोत्सव की छटा

अयोध्या : राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में गुरुवार से अयोध्या महोत्सव की सतरंगी छटा बिखरनी शुरू हो गई। महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। मणिरामदासजी की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेदप्रकाश गुप्त व रामचंद्र यादव के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। कमलनयन दास ने कहा, ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर होते हैं। वेदप्रकाश गुप्त ने कहाकि अयोध्या महोत्सव संस्कृति का दर्शन कराने का प्रयास है। अयोध्या को वैश्विक पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि 2014 से महोत्सव की शुरुआत की गई थी। महोत्सव से भारतीय संस्कृति की झलक लोगों के समक्ष होगी। ग्रामीण जीवन शैली को जानने का अवसर लोगों को मिलेगा। महोत्सव में प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में छह जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान राष्ट्रीय कवि सम्मेलन भी प्रस्तावित है।

loksabha election banner

उन्होंने महासचिव आकाश अग्रवाल, सचिव नाहिद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णकुमार पांडेय खुन्नू, उपाध्यक्ष जयशंकर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अमल गुप्ता व विष्णु प्रकाश के साथ अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन के अवसर पर महंत मैथिलीशरण दास, महंत रामदास, महंत वैदेहीबल्लभ शरण, महामंडलेश्वर प्रेमशंकरदास, महंत उमेशदास, महंत राजीवलोचन शरण, महंत रामप्रकाश शरण, महंत प्रियाप्रितम शरण, महंत रामप्रवेश दास को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महंत मनमोहनदास, महंत राजकुमारदास, सहकारी बैंक सभापति धर्मेंद्र प्रताप टिल्लू, नगर निगम के उपसभापति सुधीरनारायण श्रीवास्तव, मथुरा तिवारी, आदित्य मिश्र, शक्ति ¨सह, अभिषेक मिश्र, गिरीश पांडेय डिप्पुल, मुन्ना ¨सह, सुप्रित कपूर, शैलेंद्रमोहन मिश्र छोटे, परमानंद मिश्र, तिलकराम मौर्य, हरभजन गौड़, दिवाकर ¨सह, ज्ञान केसरवानी, स्मृता तिवारी, ब्रह्मानंद शुक्ल, देवेंद्र मिश्र दीपू, अश्वनी तिवारी, विवेक पांडेय, बृजमोहन तिवारी आदि थे।

दुरदुरिया में शामिल हुई 21 सौ महिलाएं -अयोध्या महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर दुरदुरिया का आयोजन किया गया, जिसमें 21 सौ महिलाओं ने पूजन किया। महिलाओं ने अवसान माता का पूजन कर समृद्धि की कामना की। दुरदुरिया संयोजक अरुण द्विवेदी ने महिलाओं को सम्मानित किया। जयपुरिया व भवदीय स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। सेना के मिलिट्री बैंड ने लोगों में उत्साह भर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.