ढाई डिग्री तक गिरा पारा, ठंड बढ़ी
अयोध्या : पछुवा हवा की वजह से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। बीती तापमान में खासी कमी आ गई। पारा लुढ़कते-लुढ़कते ढाई डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, हालांकि दिन का तापमान अभी भी सामान्य के इर्द-गिर्द ही बना हुआ है। रविवार को दिन में हवा की रफ्तार भी काफी कम रही। इस वजह से लोगों को राहत मिली रही। दिन में लोगों ने धूप का भी आनंद उठाया। वहीं मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आगामी दो से तीन रोज में दिन के तापमान में भी कमी आएगी।
अयोध्या : पछुवा हवा की वजह से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। तापमान में खासी कमी आ गई है। पारा लुढ़कते-लुढ़कते ढाई डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, हालांकि दिन का तापमान अब भी सामान्य के इर्द-गिर्द बना हुआ है। रविवार को दिन में हवा की रफ्तार काफी कम रही। इस वजह से लोगों को राहत मिली। दिन में लोगों ने धूप का भी आनंद उठाया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले समय में दिन के तापमान में भी कमी आएगी।
मौजूदा समय में दिन व रात के तापमान में खासा अंतर बना हुआ है। पछुवा हवा की वजह से बादल तो नहीं छा रहे हैं, लेकिन दिन ढलते ही तापमान में खासी कमी आ जा रही है। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा का अंतर रहा। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। उस ओर से आने वाली हवा वातावरण में ठंड घोल रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य स्तर पर है। न्यूनतम सामान्य से चार कम ढाई डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 व न्यूनतम 50 फीसदी रही।