बारिश के बीच राज्यमंत्री ने देखा धान क्रय केंद्र
अयोध्या रिमझिम बारिश के बीच खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्रप्रताप उर्फ धुन्नी सिंह ने पीसीएफ के धान तौल केंद्र दर्शननगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विधायक वेदप्रकाश गुप्त भी रहे। राज्यमंत्री ने केंद्र प्रभारी से धान खरीद के अभिलेख देखे। केंद्र में मौजूद किसानों से धान खरीद के बारे में जानकारी की। केंद्र प्रभारी व किसानों की जानकारी में विरोधाभास होने पर मंत्री ने किसानों से हर हाल में धान खरीद का निर्देश केंद्र प्रभारी को दिया। राज्यमंत्री दर्शन नगर से बारुन बाजार स्थित राइस मिल देखने पहुंचे।
अयोध्या : रिमझिम बारिश के बीच खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्रप्रताप उर्फ धुन्नी सिंह ने पीसीएफ के धान तौल केंद्र दर्शननगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विधायक वेदप्रकाश गुप्त भी रहे। राज्यमंत्री ने केंद्र प्रभारी से धान खरीद के अभिलेख देखे। केंद्र में मौजूद किसानों से धान खरीद के बारे में जानकारी की। केंद्र प्रभारी व किसानों की जानकारी में विरोधाभास होने पर मंत्री ने किसानों से हर हाल में धान खरीद का निर्देश केंद्र प्रभारी को दिया। राज्यमंत्री दर्शन नगर से बारुन बाजार स्थित राइस मिल देखने पहुंचे। यह राइस मिल मिल्कीपुर तहसील के धान खरीद से संबद्ध है। राइस मिल में अभिलेख अपडेट मिले।
राज्यमंत्री ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी सीपी पांडेय को किसानों के भुगतान में ढिलाई न बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्यमंत्री को बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 80 फीसद धान की खरीद हो चुकी है। बताया कि 28 फरवरी तक धान खरीद होनी है। शासन से निर्धारित धान खरीद का लक्ष्य 40 हजार 400 मीट्रिक टन जनवरी के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।