Move to Jagran APP

फैजाबाद में होगी प्रदेशीय हैंडबाल प्रतियोगिता

फैजाबाद : पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रदेशीय खेल प्रतियोगित

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 11:45 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 11:45 PM (IST)
फैजाबाद में होगी प्रदेशीय हैंडबाल प्रतियोगिता
फैजाबाद में होगी प्रदेशीय हैंडबाल प्रतियोगिता

फैजाबाद : पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रदेशीय खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। फैजाबाद में पुरुषों की प्रदेशीय हैंडबाल प्रतियोगिता नौ से 12 अक्टूबर तक डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल के मैदान पर कराई जाएगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी ¨सह ने बताया कि 15 खेलों की प्रदेशीय प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रत्येक खेल में फैजाबाद मंडल की टीमें प्रतिभाग करने जाएंगी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि महिला-पुरुष तैराकी प्रतियोगिता 27 से 29 सितंबर तक वाराणसी में, पुरुषों की हैंडबाल प्रतियोगिता नौ से 12 अक्टूबर तक फैजाबाद में, महिला-पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 10 से 12 अक्टूबर तक आगरा में, महिला-पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 15 से 17 अक्टूबर तक बस्ती में, महिला फुटबाल प्रतियोगिता 23 से 30 अक्टूबर तक देवीपाटन में, महिला कबड्डी प्रतियोगिता 24 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर में, महिला-पुरुष बैड¨मटन प्रतियोगिता 29 से 30 अक्टूबर तक इलाहाबाद में, पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता एक से चार नवंबर तक आजमगढ़ में, पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता छह से 13 नवंबर तक बरेली में, महिला-पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता 10 से 11 नवंबर तक मेरठ में, पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 12 से 14 नवंबर तक चित्रकूट में, पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 12 से 17 नवंबर तक झांसी में, पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता 14 से 17 नवंबर तक मिर्जापुर में, महिला-पुरुष जूडो प्रतियोगिता 15 से 17 नवंबर तक सहारनपुर में, पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 26 नवंबर से दो दिसंबर तक कानपुर में, महिला हॉकी प्रतियोगिता तीन से आठ दिसंबर तक लखनऊ में, पुरुष बॉ¨क्सग प्रतियोगिता पांच से आठ दिसंबर तक मुरादाबाद में तथा महिला-पुरुष टेबिल-टेनिस प्रतियोगिता 18 से 20 दिसंबर तक अलीगढ़ में होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.