झारखंड रवाना हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेन
ईंट भट्ठा निर्माता समिति के प्रस्ताव पर संचालित हो रही एक और श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को रवाना.फैजाबाद जंक्शन से 850 भट्ठा मजदूरों को लेकर ट्रेन झारखंड के लिए रवाना.
अयोध्या : ईंट भट्ठा निर्माता समिति के प्रस्ताव पर संचालित हो रही एक और श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को रवाना हुई। फैजाबाद जंक्शन से 850 भट्ठा मजदूरों को लेकर ट्रेन झारखंड के लिए रवाना हुई। यह जानकारी ईंट भट्ठा निर्माता समिति के प्रदेश महामंत्री अतुल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर से भी 400 भट्ठा मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन फैजाबाद पहुंची है। प्रदेश सरकार ने भट्ठा मजदूरों की सहायता के लिए बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है। मानसून से पहले भट्ठा मजदूर अपने घरों को जाते हैं। इस बार सीमित ट्रेनें संचालित हो रही हैं। मजदूरों की दिक्कत को देखते हुए समिति ने मुख्यमंत्री से स्पेशल ट्रेन संचालित करने की मांग की थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। शुक्रवार को एडीएम सिटी वैभव शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति सिंह, संजय सावलानी आदि मौजूद रहे।