विशेषज्ञों ने दी छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिग
महिलाएं आज किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है लेकिन फिर भी उनके साथ हो रहे अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं
अयोध्या : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसर के संयोजन में मिशन साहसी शुरू हो गया। उद्घाटन एसएनएस गर्ल्स इंटर कॉलेज व शिवदयाल जायसवाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में हुआ। प्रवासी पूर्णकालिक कार्यकर्ता दामिनी श्रीवास्तव, कराटे कोच जया त्रिपाठी, लिम्का बुक पुरस्कार विजेता अंकुर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बृजेश वर्मा, प्रधानाचार्य मीरा पांडेय, मीना सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
इस मौके पर प्रांत छात्रा प्रमुख दामिनी श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एबीवीपी राष्ट्रीय स्तर पर मिशन साहसी अभियान चला रही है। कराटे ट्रेनर जया त्रिपाठी ने कहा कि छात्राओं को सशक्त बनने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बृजेश वर्मा ने कहा कि प्रत्येक नारी के भीतर एक झांसी की रानी होती है, उसे निखारने की जरूरत है। महानगर संगठन मंत्री मयंक ने कहा कि जिस तरह के हालात हैं, उसमें छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की जानकारी होनी चाहिए।
लिम्का बुक पुरस्कार विजेता अंकुर ने कहा कि मिशन साहसी जैसे कार्यक्रमों की हमें बहुत आवश्यकता है। इस दौरान सृष्टि, तृप्ति सिंह, आंचल, त्रिपुरारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।