सोनैसा इंटर कॉलेज के संस्थापक का निधन
फैजाबाद : माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश पांडेय के पिता व पीडी पांडेय इंटर कॉल
फैजाबाद : माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश पांडेय के पिता व पीडी पांडेय इंटर कॉलेज सोनैसा के संस्थापक प्रधानाचार्य हृदयराम शर्मा का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। अतिम संस्कार में शिक्षक विधायक ध्रुवकुमार त्रिपाठी, जिलामंत्री आलोक तिवारी, राकेश ¨सह, अनूप पांडेय, लालजी पांडेय, प्रदीप वर्मा, संजीव चतुर्वेदी, अशोक दुबे शामिल रहे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री, प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप ¨सह एवं सुनील पाठक के अलावा शिक्षक डॉ. राकेश दुबे, वीरेंद्र मिश्र, अतुल मिश्र, दीपक मिश्र ने शोक संवेदना व्यक्त की है। पूर्व प्रधानाचार्य का निधन
मसौधा : विकास खंड मसौधा के सरियावां गांव निवासी जीआइसी के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य संतलाल गुप्त का निधन हो गया। वह फैजाबाद में राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक रहे तथा जीआइसी गोंडा में प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके एक पुत्र बडोदरा में इंजीनियर हैं तथा एक गांव में रहते हैं। उनके निधन पर पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, तेजबहादुर ¨सह, राजेश मिश्र, अर्जुन ¨सह ने शोक जताया।