Move to Jagran APP

तालाबों को पाट रही नगर पालिका

रुदौली (अयोध्या) जिनके कंधों पर तालाब बचाने की जिम्मेदारी है वही तालाब पाट रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना खुद नगर पालिका कर रही है। इससे जल संरक्षण की मुहिम को झटका लगा है। नगर के तालाबों पर पालिका के सफाईकर्मी कूड़ा डाल रहे हैं। तालाब में गंदगी फैलाई जा रही है। नगर पालिका परिषद तालाबों पर अतिक्रमण रहा है। पुष्करपुरम स्थित नहर से सटा बड़े तालाब पर अवैध रूप से कूड़ा डाला जा रहा है। पूर्व में इस पर प्लाटिग की जा चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 11:30 PM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2020 06:02 AM (IST)
तालाबों को पाट रही नगर पालिका
तालाबों को पाट रही नगर पालिका

रुदौली (अयोध्या): जिनके कंधों पर तालाब बचाने की जिम्मेदारी है, वही तालाब पाट रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना खुद नगर पालिका कर रही है। इससे जल संरक्षण की मुहिम को झटका लगा है। नगर के तालाबों पर पालिका के सफाईकर्मी कूड़ा डाल रहे हैं। तालाब में गंदगी फैलाई जा रही है।

loksabha election banner

नगर पालिका परिषद तालाबों पर अतिक्रमण रहा है। पुष्करपुरम स्थित नहर से सटा बड़े तालाब पर अवैध रूप से कूड़ा डाला जा रहा है। पूर्व में इस पर प्लाटिग की जा चुकी है। तत्कालीन एसडीएम ने प्लाटिग पर रोक लगा दी थी। कजियाना स्थित तालाब में कूड़ा डाला जा रहा है। शेख सफी की दरगाह के पास तालाब पर अतिक्रमण है। पालिकाकर्मी कूड़ा डालते देखे जा सकते हैं। नगर की बढ़ती आबादी के लिए जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। गंदा पानी तालाबों को जाता रहा है। इनके पटने से जलजमाव की समस्या बढ़ेगी।

बसपा नगर अध्यक्ष चौधरी शहरयार ने तालाबों की पटाई की डीएम से शिकायत की है। अधिशाषी अधिकारी रणविजय सिंह ने जानकारी से इंकार किया। एसडीएम विपिन सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। तालाबों को पटने नहीं दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.