रामदरबार में दीप लेकर मंदिर के लिए संकल्प
मसौधा(फैजाबाद): अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ¨सह की अगुवाई मे
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 11:43 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 11:43 PM (IST)
मसौधा(फैजाबाद): अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ¨सह की अगुवाई में सत्यश्री आश्रम कर्मा चौराहा स्थित रामदरबार मंदिर पर बैठक हुई, जिसमें सैकड़ों क्षत्रियों ने शामिल होकर अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष की अगुवाई में आश्रम स्थित कुल देवता मंदिर पर हुई बैठक में क्षत्रिय समाज के राजेंद्र ¨सह काका, शिवप्रसाद ¨सह शिव, विजय ¨सह, प्रदीप ¨सह, अनूप ¨सह, रामबहादुर ¨सह, रामलौट ¨सह, अशोक ¨सह, आलोक ¨सह सहित सैकड़ों लोगों ने अपने हाथों में दीप लेकर रामदरबार मंदिर, दुर्गा मंदिर व कुल देवता मंदिर पर पूजा अर्चना कर राममंदिर बनवाने के लिए संकल्प लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें