एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सरयू जल से संकल्प
अयोध्या : एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सरयू जल से संकल्प लिया गया। इससे पूर्व सरयू के संत तुलसीदा
अयोध्या : एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सरयू जल से संकल्प लिया गया। इससे पूर्व सरयू के संत तुलसीदासघाट पर चाणक्य परिषद के संयोजन में सर्व समाज की ओर से संकल्प सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पं. कृपानिधान तिवारी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा, केंद्र की भाजपा सरकार ने 22 फीसदी आबादी को खुश करने के लिए 78 फीसदी आबादी वाले गैर अनुसूचित जाति एवं जन जाति की आबादी को नाराज किया है और इसका खामियाजा उसे 2019 के लोकसभा चुनाव में भुगतना होगा।
तिवारी ने यह भी बताया कि एससी-एसटी एक्ट के विरोध में लिए गए संकल्प के तहत पूरे देश में आंदोलन छेड़ा जाएगा और आंदोलन के बाद भी एससी-एसटी एक्ट में संशोधन नहीं हुआ तथा पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था समाप्त नहीं हुई, तो चाणक्य परिषद को विवश होकर कुछ अन्य सामाजिक संगठनों के साथ राजनीतिक दल का गठन भी करना पड़ सकता है। सभा के दौरान विचार व्यक्त करनेवालों में क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. एचबी ¨सह, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश ¨सह, ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी, विद्वत समाज के अध्यक्ष रघुनाथदास त्रिपाठी, खत्री महासभा के संजय महेंद्रा, वेद राजपाल, पार्षद दिलीप यादव, हरियाणा से आए जयभगवान शर्मा, अमरनाथ पांडेय आदि प्रमुख रहे।