Move to Jagran APP

सयुस ने की डीजल-पेट्रोल और खाद के बढ़े दाम वापस लेने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्री मांगपत्र तहसीलदार हेमंतकुमार गुप्त को सौंपा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 12:29 AM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 12:29 AM (IST)
सयुस ने की डीजल-पेट्रोल और खाद के बढ़े दाम वापस लेने की मांग
सयुस ने की डीजल-पेट्रोल और खाद के बढ़े दाम वापस लेने की मांग

अयोध्या: प्रदेश सरकार ने किसान और नौजवान को धोखा दिया है। भारी बरसात के कारण किसानों की फसल नष्ट हो गई। फसल नुकसानी का अभी तक सर्वे शुरू नहीं हुआ। यह आरोप समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने मिल्कीपुर तहसील परिसर में चल रहे धरने में लगाए। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्री मांगपत्र तहसीलदार हेमंतकुमार गुप्त को सौंपा। ज्ञापन में बारिश से फसल नुकसानी का मुआवजा, एनपीके व डीएपी खाद, डीजल, पेट्रोल व घरेलू गैस की मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग शामिल है। पुरानी पेंशन बहाली का उल्लेख भी ज्ञापन में है। धरने में पृथ्वीराज यादव, अमरेश यादव, राजेश कनौजिया, शशांक यादव, अजय तिवारी, आशु राणा, इंद्रसेन यादव, सलमान अली, हरिनाथ यादव, रामदुलारे यादव, सत्यम, दुर्गेश मौर्य, बृजेश कुमार, आशीष कुमार यादव, सुजीत कुमार, शिवम पांडेय, रामजन्म मौजूद रहे। सरकारी नीतियों के खिलाफ शिक्षकों ने भरी हुंकार

loksabha election banner

संसू,अयोध्या: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की मंडलीय टीम ने शिक्षा भवन परिसर में धरना दिया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने की। वक्ताओं ने सरकार की दमनकारी नीतियों की निदा की। कहा, राजकीय कोष से वेतन हासिल करने वाले तदर्थ शिक्षकों को विनियमित कर किया जाए। इस दौरान मांगों के पक्ष में नारेबाजी हुई। 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविद पांडेय को दिया। साथ ही लंबित शिक्षक समस्याओं का निस्तारण न हो पाने पर आक्रोश व्यक्त किया। सभी ने शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण कराने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने भविष्य में बड़े संघर्ष का एलान किया। कहा इसी वजह से सभी को संगठित रहना होगा। प्रदेश महामंत्री डॉ. घनश्याम तिवारी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार द्विवेदी, मंडलीय मंत्री उदय नारायण तिवारी, शिक्षक पत्रिका के संपादक आरपी सिंह, सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला मंत्री अरविद कुमार सिंह, बाराबंकी के जिला मंत्री नन्हें सिंह, राजबहादुर पाठक, अजय सिंह, उमाशंकर शुक्ल, अमरनाथ सिंह, रामसूरत तिवारी, अयोध्या के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने विचार व्यक्त किया। धरने में यहां के जिला सचिव पंकज पाल, कोषाध्यक्ष दिनेशचंद्र, प्रदेश मंत्री राजेंद्र गुप्ता, ओंकार नाथ शुक्ला, स्वामीनाथ राम, स्वामी प्रसाद मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.