जब बरातियों ने पकड़ा डांसर का हाथ, हुआ कुछ ऐसा दुल्हन लेकर भागा दूल्हा
अयोध्या में एक गांव में तीन बरातें आई हुई थी जिनके बीच आकेस्ट्रा को लेकर बवाल हो गया। मौके पर पुलिस ने जाकर मामला किसी तरह से शांत कराया।
अयोध्या, जेएनएन। जिले में एक साथ तीन शादियों हो रही थी। एक बरात में चल रहे आकेस्ट्रा प्रोग्राम में नशे में धुत बरातियों ने आकेस्ट्रा डांसर का हाथ पकड़ लिया। दरअसल नशे में धुत बरातियों ने आकेस्ट्रा डांसर का हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। यहां तक कि भगदड़ मच गई। वहीं बरात लेकर लौट रहे एक दूल्हे की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। जैसे तैसे जान बचाकर बराती रातो-रात भाग निकले।
तीन जगह से आई थी बरात
रविवार को काजीपुर मांझा में भालचंद्र, जिलाजीत, व रुनझुन के यहां बारात आई। भालचंद की बारात गोरखपुर व जिलाजीत तथा रुनझुन के यहां गोंडा जिले के अलग अलग क्षेत्रों से तीन बारात आई थी। भालचंद्र व जिलाजीत के यहां आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम था।जिलाजीत के बारात में आर्केस्ट्रा जल्द शुरू हो गया। गांव के साथ अन्य दोनों के भी कुछ बराती आर्केस्ट्रा देखने पहुंच गए। इसी बीच आर्केस्ट्रा स्टेज पर डांस कर रही लड़की का नशे में धुत एक बाराती ने हाथ पकड़ लिया। जिससे आपस में बाराती भिड़ गए। वहीं कुछ घराती पक्ष के लोग भी उलझ गए। भालचंद्र के दरवाजे पर बैठे ग्राम प्रधान रामबहाल को जानकारी हुई तो वो मामला सुलझाने पहुंचे। इसी बीच नशे में एक बाराती ने प्रधान के सिर पर ईंट से प्रहार किया। जिससे प्रधान बेहोश हो गिर गए।
गांव में बना कर्फ्यू जैसा माहौल
इसके बाद तीनों जगह के बरातियों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दर्जन भर से अधिक वाहन तोड़े गए। मारपीट में दोनों पक्ष पक्ष के दूल्हे सहित कई लोग घायल हो गए। महराजगंज पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण किया। रात में ही बाराती वाहन लेकर भाग निकले।एहतियातन गांव में पुलिस लगा दी गई है।
दूल्हन को ले जा रहे दूल्हे की भी हुई पिटाई
महराजगंज थानाध्यक्ष सुनील सिंह फोर्स के साथ पहुंचकर आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम बंद किया। किसी तरह से वैवाहिक समारोह निपटा सुबह विदाई हुई। गांव के बाहर जिलाजीत के यहां से दुल्हन के साथ वापस जा रहे दूल्हे की गांव के कुछ युवकों ने मौका पाकर पिटाई कर दी। जिससे दूल्हे का सिर फट गया। माहौल फिर गरमा गया।मामला किसी तरह शांत कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप