Move to Jagran APP

बारिश के बीच संघ का अखिल भारतीय शारीरिक अभ्यास वर्ग शुरू

अखिल भारतीय प्रमुख सुनील कुलकर्णी ने की वर्ग की शुरुआत वर्ग की गतिविधियों से कराया परिचित. जलभराव से प्रभावित कारसेवकपुरम के स्थान पर नयाघाट क्षेत्र में लगी शाखा

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 12:09 AM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 12:09 AM (IST)
बारिश के बीच संघ का अखिल भारतीय शारीरिक अभ्यास वर्ग शुरू
बारिश के बीच संघ का अखिल भारतीय शारीरिक अभ्यास वर्ग शुरू

अयोध्या: बारिश के बीच कारसेवकपुरम में आरएसएस का अखिल भारतीय शारीरिक अभ्यास वर्ग प्रारंभ हो गया। इसकी शुरुआत अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील कुलकर्णी ने की। उन्होंने वर्ग के प्रतिभागियों (विभिन्न प्रांतों के शारीरिक प्रमुखों) को संबोधित भी किया। 22 अक्टूबर तक चलने वाले इस वर्ग के बारे में सभी को बताया। सत्र में संचालित गतिविधि की जानकारी दी। रविवार शाम से ही वर्ग की औपचारिक शुरुआत हो गई थी। अखिल भारतीय सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश मौजूद रहे। यह आयोजन प्रति पांच वर्ष के बाद होता है। पिछली बार इसे नागपुर-महाराष्ट्र के भुसावल में आयोजित किया गया था। 479 के सापेक्ष 460 शारीरिक प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं।

loksabha election banner

सोमवार को भोर चार बजे से स्वयंसवेकों के जागरण से वर्ग की गतिविधि प्रारंभ हुई। सुबह से शाम तक तीन बार शाखा लगी। इस दौरान शारीरिक शिक्षा प्रमुखों को इसके विविध आयाम के बारे में बताया गया। इसमें दंड, योग, पदविन्यास सायं 5.15 बजे से 7.15बजे तक नयाघाट क्षेत्र में शाखा लगी। इसमें शारीरिक संक्रियाओं का सामूहिक प्रदर्शन किया गया। इससे पहले सुबह पांच बजे से पौने आठ बजे तक पहली (संघस्थान) शाखा लगी। इसके बाद दूसरी शाखा सुबह 8.15 बजे से 10 बजे तक लगी। रात्रि में अनौपचारिक कार्यक्रम हुए। रात 10.15 बजे दीप निर्वाण के साथ पहले दिन की गतिविधि को विराम मिला। मंगलवार को शारीरिक प्रमुखों को निर्धारित सत्र में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले का मार्गदर्शन मिलेगा।

-------------

सड़क पर निकला स्वयंसेवकों का जत्था, रहा कौतुहल

अयोध्या: शाम की शाखा के लिए जब कारसेवकपुरम से देशभर से आए शारीरिक प्रमुखों का समूह नयाघाट के लिए निकला तो लोग कौतुहल भरी नजरों से देखने लगे। संघ के स्वयंसेवकों के इतने बड़े पैमाने पर जामवड़ों को लेकर रामनगरी में चर्चा भी रही। इससे पहले नयाघाट पर पुलिस व स्वयंसेवकों की सुरक्षा के बीच शाम की शाखा संपन्न हुई। कतारबद्ध सभी कारसेवकपुरम पहुंचे।

--------

आज आएंगे संघ प्रमुख

अयोध्या: मंगलवार को अखिल भारतीय स्तर के इस आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए संघ प्रमुख मोहन राव भागवत पहुंचेंगे। वे तीन दिन तक यहां रहेंगे। विशेष सत्र में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन भी करेंगे।

-------

इनका भी मिलेगा मार्गदर्शन

अयोध्या: संघ प्रमुख के अलावा सहसरकार्यवाह रामदत्त, अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक, दक्षिण क्षेत्र के ओके मोहन, दक्षिण मध्य क्षेत्र सुधीर गाडगिल, पश्चिम क्षेत्र के कैलाश व गोयल, इसी क्षेत्र के सुनील देसाई आएंगे। मध्य क्षेत्र के जितेंद्र, पश्चिम उप्र के नरेश, उत्तर पूर्व क्षेत्र के मनोज कुमार, असम क्षेत्र के निमलेंदुदे, प्रशांत, एससी प्रभु, राजेश बोंद्र, सुब्रमणी, व्यकटेश, बर्धन, बाला जी, गोपाल, गजेंद्र व सुमित अभ्यास वर्ग में शामिल होंगे। ये सभी विभिन्न सत्रों में प्रतिभागियों से रूबरू होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.