दो बाइक की भिड़ंत में पीआरडी जवान की मौत
सोहावल (फैजाबाद) : रौनाही थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में रुद
सोहावल (फैजाबाद) : रौनाही थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में रुदौली से जिला मुख्यालय डयूटी पर जा रहे पीआरडी जवान ममरेजनगर हाता निवासी रामसुरेश ऊर्फ जोखू पुत्र रामनाथ (55) गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र के बरई पेट्रोल पंप के पास रविवार को हुई। इस घटना एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
सत्तीचौरा चौकी प्रभारी रामनरेश वर्मा ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार की पहचान सूरज पुत्र आत्माराम (23) नैपुरा मजरे संडरी के रूप में हुई। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों बाइक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। स्थानीय विधायक रामचंद्र यादव ने जिला अस्पताल पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया।