Move to Jagran APP

हाईवे पर पलटी दो ट्रॉलियां लगा जाम

भेलसर नवीन मण्डी के समीप रौजागांव चीनी मिल ले जा रहे गन्ना लदी ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली पर लदा गन्ना राजमार्ग पर फैल गया। यातायात पूरी तरह से बन्द हो गया। चौकी प्रभारी निर्मल सिंह अपने दल बल के साथ मोके पर पहुंच राजमार्ग पर फैला गन्ना हटवाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद राजमार्ग पर से गन्ना हटाया जा सका। क्रेन की मदद से पलटी ट्राली को राजमार्ग से किनारे कराया गया। तब जाकर यातयात सुचारु रूप से चालू हो सका। गन्ना को दूसरी ट्राली से लोड करवा कर चीनी मिल भेजा गया। दूसरी घटना कुढ़ासादात गांव में घटी। आंसूमउ से ट्राली पर गन्ना लोड करके चीनी मिल जा रहा था। कुढ़ा सादात के पास पंहुचा ही था की अचानक ट्राली का चक्का बाहर निकल गया। ट्राली पलट गई। ट्राली पर लदा सारा गन्ना रोड पर छितर गया। आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। ग्रामीण की मदद से गन्ना को रोड से हटाया गया। तब जाकर यातायात बहाल हो सका।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 11:25 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 11:25 PM (IST)
हाईवे पर पलटी दो ट्रॉलियां लगा जाम
हाईवे पर पलटी दो ट्रॉलियां लगा जाम

भेलसर (अयोध्या) : नवीनमंडी के समीप रौजागांव चीनी मिल ले जा रहे गन्ना लदी ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली पर लदा गन्ना राजमार्ग पर फैल गया। यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। चौकी प्रभारी निर्मल सिंह ने क्रेन की मदद से पलटी ट्राली को राजमार्ग से किनारे कराया।

loksabha election banner

दूसरी घटना कुढ़ासादात गांव में घटी। आंसूमऊ से ट्राली पर गन्ना लोड करके चीनी मिल जा रहा था। कुढ़ासादात के पास पहुंचा ही था कि अचानक ट्राली का चक्का बाहर निकल गया। ट्राली पर लदा सारा गन्ना रोड पर छितर गया। आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीण की मदद से गन्ना को रोड से हटाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.