दीपोत्सव की तैयारी अंतिम स्पर्श की ओर
अयोध्या : प्रदेश सरकार के संरक्षण में प्रस्तावित दीपोत्सव की तैयारी अंतिम स्पर्श की ओर दिखी। उ
अयोध्या : प्रदेश सरकार के संरक्षण में प्रस्तावित दीपोत्सव की तैयारी अंतिम स्पर्श की ओर दिखी। उत्सव को सफल बनाने के अभियान का संयोजन कर रहे प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने शनिवार को तैयारियों को पूरा करने के बाद उसके पुनरीक्षण का आदेश दिया था और रविवार को पूरे दिन तैयारियों का यह रुख बयां भी हुआ।
आइजी विजयप्रकाश, मंडलायुक्त मनोज मिश्र, डीएम डॉ. अनिल कुमार, एसएसपी सुभाष ¨सह बघेल के साथ राम की पैड़ी, रामकथा पार्क एवं सरयू तट का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्त ने साकेत महाविद्यालय का जायजा लिया, जहां से बुधवार को दो बजे झांकी निकलनी है। 11 झांकियों का निर्माण पूर्णता की ओर है। गत सप्ताह से ही संचालित तैयारियों का परिणाम भी दिखने लगा है। सरयू के घाट सहित रामकीपैड़ी एवं रामकथापार्क चमाचम नजर आ रहा है।