जय श्रीराम के उद्घोष के बीच पहुंची रामायण ट्रेन
फैजाबाद : भगवान राम से जुड़े दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराने निकली रामायण एक्सप्रेस ट्रेन गुरु
फैजाबाद : भगवान राम से जुड़े दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराने निकली रामायण एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार की सुबह फैजाबाद पहुंची। ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब पांच घंटे विलंब से यहां पहुंची। ट्रेन की अगुवानी करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपाई स्टेशन पर मौजूद रहे। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने रामायण ट्रेन से पहुंचे पर्यटकों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्टेशन पर पुष्प वर्षा के बीच पर्यटकों का उत्साह हिलोरें मार रहा था। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा स्टेशन परिसर गूंज रहा था, यूं लगा मानो अयोध्या कूच करने के लिए रामभक्तों क ा हुजूम उमड़ पड़ा हो। स्टेशन पर स्वागत से अभिभूत पर्यटकों की जुबां से सिर्फ अयोध्या में भव्य राममंदिर बनने की इच्छा की आवाज बनकर निकल रही थी। महिलाएं हों अथवा पुरुष अयोध्या दर्शन का आनंद उनका उत्साह बयां कर रहा था। ट्रेन में यूपी के साथ-साथ दिल्ली, हिमाचल, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य प्रांतों के 800 पर्यटक धार्मिक यात्रा कर रहे हैं। स्टेशन पर पहुंचते ही यात्री ढोल-नगाड़ों के साथ थिरकने लगे। पर्यटकों के साथ भाजपाई भी खूब थिरके। ये ट्रेन शुक्रवार की शाम पांच बजे फैजाबाद से सीतामढ़ी के लिए प्रस्थान करेगी। जनकपुर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम, मदुरै की यात्रा तय करेगी। इंडियन रेलवे कैट¨रग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आइआरसीटीसी) की ओर चलाई गई इस ट्रेन में आइआरसीटीसी के 135 स्टॉफ है। टूर मैनेजर दिनेश येती नेतृत्व कर रहे हैं। ट्रेन में भगवान राम की झांकी भी बनाई गई है, जहां म्यूजीशियन जीवन तिवारी की ओर से भजन व अन्य संगीमतयी प्रस्तुतियां पर्यटकों के लिए की जाती हैं। ट्रेन में फैजाबाद से 35 लोगों की भजन मंडली भी शामिल हुई है, जो पूरी यात्रा भर धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति करेगी। अयोध्या में शाम को पर्यटक सरयू आरती के बाद भगवान राम की लीला से जुड़ी झांकी निकालेंगे। स्वागत के मौके पर वाणिज्य निरीक्षक अजय ¨सह, स्टेशन अधीक्षक आरके उपाध्याय, डिप्टी एसएस दिग्विजय कुमार आदि रेल कर्मी मौजूद रहे।