रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में तेजी से उतार-चढ़ाव
अयोध्या रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में तेजी से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बुधवार को दर्शनार्थियों की संख्या काफी कम रही। पहली पाली में 1223 श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया। यह संख्या बीते पांच दिनों में प्रथम पाली के श्रद्धालुओं की संख्या के अनुपात में सबसे कम है। द्वितीय पाली में संख्या में इजाफा देखा गया। यह संख्या छह हजार से अधिक रही। प्रथम पाली में श्रद्धालुओं की सर्वाधिक संख्या 13 अक्टूबर को थी। इस दिन प्रथम चरण में दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में माथा टेका था।
अयोध्या : रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में तेजी से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बुधवार को दर्शनार्थियों की संख्या काफी कम रही। पहली पाली में 1223 श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया। यह संख्या बीते पांच दिनों में प्रथम पाली के श्रद्धालुओं की संख्या के अनुपात में सबसे कम है। द्वितीय पाली में संख्या में इजाफा देखा गया। यह संख्या छह हजार से अधिक रही। प्रथम पाली में श्रद्धालुओं की सर्वाधिक संख्या 13 अक्टूबर को थी। इस दिन प्रथम चरण में दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में माथा टेका था। पांच दिनों के भीतर दर्शनार्थियों की संख्या के आंकड़े इसका संकेत देते हैं कि संभावित फैसले को लेकर बड़ी गहमागहमी का असर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर भी पड़ रहा है। हालांकि परिसर की व्यवस्था से जुड़े अधिकारी श्रद्धालुओं की संख्या में आई गिरावट को सामान्य मानते हैं। मेले व अन्य धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता है, लेकिन आंकड़ों की गहराई इन दलीलों से मेल नहीं खाती है। यह जाहिर करता है कि संभावित फैसले को लेकर बन रहे माहौल और पाबंदियों का असर दर्शनार्थियों की संख्या पर पड़ रहा है।
.........
रामलला दर्शनार्थियों की संख्या
12 अक्टूबर
प्रथम पाली-4673
द्वितीय पाली-5284
........
13 अक्टूबर
प्रथम पाली-10959
द्वितीय पाली-9614
.....
14 अक्टूबर
प्रथम पाली-6347
द्वितीय पाली-8467
.......
15 अक्टूबर
प्रथम पाली-9134
द्वितीय पाली-5648
........
16 अक्टूबर
प्रथम पाली-1223
द्वितीय पाली-6732