जलभराव से क्षुब्ध मोहल्लेवालों ने किया प्रदर्शन
फैजाबाद : नगर के बछड़ा सुल्तानपुर मोहल्ले में मुख्य सड़क पर जलभराव से त्रस्त मुहल्लेवासियों न
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 12:14 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 12:14 AM (IST)
फैजाबाद : नगर के बछड़ा सुल्तानपुर मोहल्ले में मुख्य सड़क पर जलभराव से त्रस्त मुहल्लेवासियों ने शुक्रवार को फिर प्रदर्शन किया। पखवारा पहले भी अमानीगंज में अयोध्या-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग को जामकर विरोध जताया था। इसके बाद भी प्रशासन व अयोध्या नगर निगम के अधिकारियों के कान में जूं नही रेंगा।
गंदे पानी के जलभराव के कारण अमानीगंज-बछड़ा सुल्तानपुर मुख्य सड़क बंद है। स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों इसी गंदे पानी से होकर जाने को मजबूर होना पड़ता है। यह स्थित बगल के तालाब की लगातार पटाई व प्ला¨टग के कारण बनी है। सरकारी अभिलेखों में तालाब दर्ज होने के बावजूद भूमाफिया के आगे अधिकारी बौने साबित हो रहे हैं। इससे मोहल्लेवालों में रोष भी बढ़ता जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें