कनेक्शन न मिलने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
फैजाबाद : लचर जलापूर्ति से परेशान रेलवे कॉलोनी निवासियों ने गुरुवार को जल निगम की नागर कार्य इकाई का
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 11:50 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 11:50 PM (IST)
फैजाबाद : लचर जलापूर्ति से परेशान रेलवे कॉलोनी निवासियों ने गुरुवार को जल निगम की नागर कार्य इकाई का घेराव किया। पार्षद कमलेश सोलंकी के नेतृत्व में लोगों ने जमकर नारेबाजी की और निगम प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। पार्षद ने बताया कि अटल अमृत योजना के तहत हर घर को जलापूर्ति का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाना था, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। उन्होंने कहाकि यदि जल्द ही वाटर सप्लाई का कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उच्चाधिकारियों का भी घेराव होगा। प्रदर्शन करने वालों में बाबू मिश्र, संजीदा, नीलू सोनकर, अनुराधा गुप्त, मीना गुप्त, शकीला, लालमणि सोनी आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें