Move to Jagran APP

प्रसपा ने कालीपट्टी बांध निकाला जुलूस, प्रशासन ने रोका

दाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रसपा जिलाध्यक्ष ललित यादव ने कहा कि भाजपाईयों ने छह दिसंबर 1992 को सामाजिक समरसता व ताने बाने को छिन्न भिन्न कर देश के माथे पर कलंक लगा दिया। अपील की कि अयोध्या की जनता अमन चैन का माहौल बनाए रखे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि अयोध्या अपने धर्म निरपेक्ष कार्य के लिए प्रतिबद्ध, संकल्पबद्ध है। पार्टी ने हाथों पर काली पट्टी बांध कर देश को धर्मनिरपेक्षता का संदेश दिया है। अयोध्या की धरती पर गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने की जरुरत है। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल ¨सह राना, दुर्गा प्रसाद यादव, बमबम यादव, दीप यादव, विकास

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 12:07 AM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 12:07 AM (IST)
प्रसपा ने कालीपट्टी बांध निकाला जुलूस, प्रशासन ने रोका
प्रसपा ने कालीपट्टी बांध निकाला जुलूस, प्रशासन ने रोका

अयोध्या : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने छह दिसंबर को काला दिवस के रूप में मनाया। पार्टी पदाधिकारी गुरुवार को हाथों पर काली पट्टी बांध प्रेसक्लब से जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय के लिए निकले। चंद कदमों की दूरी पर ही प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम को पार्टी पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ललित यादव ने कहा कि भाजपा ने छह दिसंबर 1992 को सामाजिक समरसता को छिन्न-भिन्न कर देश के माथे पर कलंक लगा दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि अयोध्या अपने धर्म निरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों पर कालीपट्टी बांधकर देश को धर्मनिरपेक्षता का संदेश दिया। प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रूप से युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल ¨सह राना, दुर्गाप्रसाद यादव, बमबम यादव, दीप यादव, विकास यादव, विनीत कुमार कनौजिया, अजय यादव मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.