Move to Jagran APP

प्रणाम- आज के कार्यक्रम

साकेत महाविद्यालय से रामकथा विषयक झांकी का प्रस्थान दोपहर 12.00 बजे। राज्यपाल राम नाईक

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 12:20 AM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 12:20 AM (IST)
प्रणाम- आज के कार्यक्रम
प्रणाम- आज के कार्यक्रम

साकेत महाविद्यालय से रामकथा विषयक झांकी का प्रस्थान दोपहर 12.00 बजे।

loksabha election banner

राज्यपाल राम नाईक उ.प्र. एवं बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किमजोंग-सुक, उप मुख्यमंत्री व अन्य गण्यमान्य अतिथियों द्वारा सुदर्शन पटनायक की बालू कलाकृति का उद्घाटन रामकथा संग्रहालय में अपराह्न 3.00 बजे से 3.15 तक। रानी हौ के स्मारक विस्तारीकरण का शिलान्यास अपराह्न 3.15 से 3.45 बजे तक। रामबाजार का उद्घाटन अपराह्न 3.50 बजे से चार बजे तक। हेलीकाप्टर से रामकथा पार्क में सीताराम स्वरूप का आगमन, अगुवानी, पूजन-अर्चन एवं राम राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक अपराह्न चार बजे से 4.30 बजे तक। रामकथा पार्क में किमजोंग-सुक, मुख्यमंत्री सहित चु¨नदा अतिथियों का उद्बोधन सायं 4.30 बजे से 5.45 तक। रामकथा पार्क से नयाघाट प्रस्थान एवं स्थान ग्रहण सायं 5.45 बजे से 6.15 बजे। सरयू पूजन एवं सरयू आरती सायं 6.15 से 6.45 बजे। राम की पैड़ी सहित सरयू के घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन सायं 6.45 बजे से 7.15 बजे तक। राम की पैड़ी पर वाटर शो के माध्यम से रामकथा का अंकन सायं 7.15 से 7.30 बजे तक। रामलीला के क्षेत्र में योगदान के लिए व्यक्तियों एवं संस्थाओं का सम्मान सायं 7.45 से आठ बजे तक। आतिशबाजी रात्रि आठ बजे से 8.45 बजे तक, अतिथियों का राम की पैड़ी से रामकथा पार्क में आगमन रात्रि 8.15 से 8.30 बजे। रामकथा पार्क में इंडोनेशिया, रूस, त्रिनिडाड की रामलीला, कोरिया के कृषक नृत्य की प्रस्तुति रात्रि 8.30 से 10.30 बजे तक। -श्रीमछ्वागवतपुराण की कथा टेढ़ीबाजार पुलिस कॉलोनी स्थित कालिकुलालय में अपराह्न तीन बजे से।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.