Move to Jagran APP

रामनगरी में प्रियंका का रोड शो 27 को

अयोध्या कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगी। वे बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद प्रात 10 बजे रोड शो की शुरुआत करेंगी। टेढ़ीबाजार बेनीगंज चौक घंटाघर फतेहगंज नवीन मंडी होते हुए वे सायं 430 बजे कुमारगंज पहुंचेंगी। इसके बाद वे सड़क मार्ग से अमेठी के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रियंका रोड शो के दौरान फैजाबाद स्थित रीडगंज तथा मिल्कीपुर विस क्षेत्र के नउवाकुआं में नुक्कड़ सभा को खिताब करने के साथ ग्राम उसरू अमौना स्थित देवा इंटर कॉलेज के छात्रों से संवाद भी करेंगी। फैजाबाद लोस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री के संयोजन में प्रियंका के स्वागत की व्यापक तैयारी की गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 10:54 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 10:54 PM (IST)
रामनगरी में प्रियंका का रोड शो 27 को
रामनगरी में प्रियंका का रोड शो 27 को

अयोध्या : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगी। वे बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद प्रात: 10 बजे रोड शो की शुरुआत करेंगी। टेढ़ीबाजार, बेनीगंज, चौक घंटाघर, फतेहगंज, नवीन मंडी होते हुए वे सायं 4:30 बजे कुमारगंज पहुंचेंगी। इसके बाद वे सड़क मार्ग से अमेठी के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रियंका रोड शो के दौरान फैजाबाद स्थित रीडगंज तथा मिल्कीपुर विस क्षेत्र के नउवाकुआं में नुक्कड़ सभा को खिताब करने के साथ ग्राम उसरू अमौना स्थित देवा इंटर कॉलेज के छात्रों से संवाद भी करेंगी। फैजाबाद लोस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री के संयोजन में प्रियंका के स्वागत की व्यापक तैयारी की गई है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक, प्रशासनिक उपाध्यक्ष गौरव तिवारी वीरू, सुनीलकृष्ण गौतम, एआइसीसी सदस्य केके सिन्हा, उग्रसेन मिश्र आदि के साथ बैठक कर रोड शो को कामयाब बनाने की रूपरेखा तय की। पार्टी के जिला प्रवक्ता शीतला पाठक के अनुसार अयोध्या से लेकर कुमारगंज तक राष्ट्रीय महासचिव के स्वागत के 32 प्वाइंट बनाए गए हैं। जबकि शहरी क्षेत्र में 19 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.