Move to Jagran APP

राम के सहारे भाजपा की बनी सरकार, सत्ता मिलते ही भूली नाम: तोगड़िया

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के आदोलन को लेकर 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या करेंगे कूच।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Aug 2018 05:15 PM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2018 05:15 PM (IST)
राम के सहारे भाजपा की बनी सरकार, सत्ता मिलते ही भूली नाम: तोगड़िया
राम के सहारे भाजपा की बनी सरकार, सत्ता मिलते ही भूली नाम: तोगड़िया

फैजाबाद(जेएनएन)। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फायरब्राड नेता प्रवीण तोगड़िया ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को अटकाने का आरोप लगाते हुए केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए वे स्वम विजयदशमी के बाद यानी 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच करेगें। तोगड़िया ने कहा कि राम के सहारे बीजेपी देश की सत्ता तक पहुंची। सत्ता पर काबिज होते ही राम और राम मंदिर को भूल गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद भी नरेंद्र मोदी कभी अयोध्या नहीं आए। चार साल में केंद्र सरकार ने राम मंदिर पर कोई चर्चा तक नहीं की। अयोध्या में भव्य राममंदिर बनवाने के नाम पर हिंदुओं ने भाजपा को वोट देकर सिंहासन पर बैठाया, लेकिन भाजपा ने मुस्लिम महिलाओं के लिए कानून बना दिया और राममंदिर को भूल गई। तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के आदोलन को लेकर 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.