पावर कारपोरेशन संविदाकर्मियों की मंडलीय कमेटी गठित
फैजाबाद : उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा एवं संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले फैजाबा
फैजाबाद : उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा एवं संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले फैजाबाद मंडल कमेटी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी प्रदेश कोषाध्यक्ष लल्लूराम की देखरेख में जोन अध्यक्ष का प्रभार आरपी ओझा, जोन महामंत्री बद्रीविशाल ¨सह, मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार, मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व पंकज तिवारी को सौंपा गया।
प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पांडेय व संयुक्त मंत्री पंकज मिश्र ने अध्यक्षता की। इसके अलावा मंडल महामंत्री उग्रसेन यादव, जिलाध्यक्ष रामदेव ¨सह को चुना गया। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ¨सह, विपिन मिश्र, जितेंद्र कुमार मिश्र को बनाया गया। जिला महामंत्री के पद पर राजकुमार, संगठनमंत्री राजेश तिवारी और कोषाध्यक्ष का दायित्व रामप्रकाश पाठक, मीडिया प्रभारी रामसकल यादव व प्रचारमंत्री राहुल ¨सह को सौंपा गया।