टाटंबरी का संसद में काव्यपाठ
फैजाबाद : अवधी के ख्यातिलब्ध कवि अशोक टाटंबरी ने शुक्रवार को लोकसभा के सेंट्रल हाल में
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 11:47 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 11:47 PM (IST)
फैजाबाद : अवधी के ख्यातिलब्ध कवि अशोक टाटंबरी ने शुक्रवार को लोकसभा के सेंट्रल हाल में काव्यपाठ किया। इसे फैजाबाद जिले के साहित्य जगत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ¨हदी पखवारा के तहत लोकसभा के सेंट्रल हाल में संसद के संपादक शिवकुमार बिलग्रामी के संयोजन में पहली बार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। दोपहर ढाई बजे से सायं पांच बजे तक आयोजित कवि सम्मेलन में जिन कवियों में आमंत्रित किया गया था, उनमें फैजाबाद के अशोक टाटंबरी के अलावा सीता सागर, राजीव रियाज, राजेश रंजन, सुशांत सुप्रिय आदि शामिल रहे। टांटबरी अवधी गीत, कवित व मुक्तक लिखने के लिए जाने जाते हैं और मंचीय कविता के लिए चर्चित हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें