विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ददेरा के पीएम आवास व मॉडल शौचालय का बजा डंका

By JagranEdited By:
Published: Mon, 05 Feb 2018 12:10 AM (IST)

फैजाबाद : प्रधानमंत्री आवास व स्वच्छ भारत निर्माण में गड़बड़ियां आम हैं। इन गड़बड़ियों के चलत

ददेरा के पीएम आवास व मॉडल शौचालय का बजा डंका
ददेरा के पीएम आवास व मॉडल शौचालय का बजा डंका

फैजाबाद : प्रधानमंत्री आवास व स्वच्छ भारत निर्माण में गड़बड़ियां आम हैं। इन गड़बड़ियों के चलते पंचायत सचिवों का निलंबन तक हो रहा है। निरीक्षण में मिली गड़बड़ियों के चलते अमानीगंज ब्लॉक के बरौली ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव को निलंबन की संस्तुति डीआरडीए के पीडी निलंबन की संस्तुति कर चुके हैं। इन सबके बीच एक महिला ग्राम प्रधान तारावती ने वह कर दिखाया, जो जिले के अन्य ग्राम प्रधान नहीं कर सके। पूराबाजार की ग्राम पंचायत ददेरा की ग्रामप्रधान तारावती की। चालू वित्तीय वर्ष में इस ग्राम पंचायत में 26 लाभार्थियों का चयन प्रधानमंत्री आवास के लिए किया गया। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एके मिश्र के अनुसार ये सभी प्रधानमंत्री आवास बन गए हैं। ये सारे आवास देखने लायक बने हैं। प्रधानमंत्री आवास के शौचालयों को मॉडल शौचालय के रूप में निर्माण कराया गया है। पीडी की मानें तो ग्रामप्रधान व पंचायत सचिव शशिकला यादव के प्रयास से ऐसा संभव हो सका।

प्रधानपति व अधिवक्ता अशोक गुप्ता ने बताया कि 397 शौचालय का आवंटन ग्राम पंचायत के लिए किया गया है। इसमें करीब 150 का निर्माण हो चुका है। अवशेष शौचालय निर्माणाधीन हैं। परियोजना निदेशक ने बनाया कि प्रधानमंत्री आवास के लिए पुरस्कृत करने के लिए ग्राम प्रधान का नाम चयन कर भारत सरकार को भेजा जा रहा है।

---------------------

लोहिया आवास में बजा था मवई का डंका

-अखिलेश सरकार में दो वर्ष पहले निर्मित लोहिया आवास देख तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी अर¨वद मल्लप्पा बंगारी ने तत्कालीन पंचायत सचिव भगवानदीन को प्रशस्तिपत्र देकर नवाजा। यह लोहिया आवास मवई ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर-दाउदपुर में निर्मित कराया गया था। यही नहीं अन्य पंचायत सचिवों को लोहिया आवास निर्माण देखने के लिए उन्होंने मोहम्मदपुर-दाउदपुर भेजा।