इलाज में लापरवाही से नाराज लोगों ने किया मार्ग जाम
शुक्रवार को केवटहिया निवासी अनिल सोनकर को कार ने टक्कर मार दिया था
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 10:45 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 06:09 AM (IST)
अयोध्या: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को लखनऊ में बेहतर इलाज न मिलने से नाराज लोगों ने शनिवार को मार्ग जाम कर दिया। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के फतेहगंज की है। एसपी सिटी विजयपाल सिंह और कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच पर मार्ग जाम समाप्त कराया।
कोतवाल ने बताया कि शुक्रवार को केवटहिया निवासी अनिल सोनकर को कार ने टक्कर मार दिया था। गंभीर रूप से घायल अनिल को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहां इलाज चल रहा है। परिवारीजनों का आरोप है कि लखनऊ में घायल के इलाज को लेकर लापरवाही की जा रही है, जिसके कारण उन्होंने जाम लगाया था। परिवारीजनों को आश्वासन दिया गया है कि इलाज में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। एक उपनिरीक्षक को परिवारीजनों के साथ लखनऊ भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें