Move to Jagran APP

पहले दिन धान क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा

किसान धान बिक्री के लिए उत्साहित है। वह बिक्री के लिए पंजीकरण करा रहा है। तीन हजार से ज्यादा किसान पंजीकरण करा चुके हैं। किसान श्रीचंद्र तिवारी के अनुसार धान कटाई शुरू है। कम से कम 10 दिन मड़ाई में लगेगा। उसी के बाद किसान धान लेकर क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए पहुंचेगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 11:48 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 06:18 AM (IST)
पहले दिन धान क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा
पहले दिन धान क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा

अयोध्या : समर्थन मूल्य पर धान खरीद शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन एक भी किसान धान लेकर नहीं आया। अभी दो तिहाई धान की फसल किसानों के खेतों में खड़ी है। उसे कटाई-मड़ाई के बाद किसानों के बखार में आने में कम से कम 15 दिन लगेंगे।

loksabha election banner

धान बिक्री के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू गया है। धान खरीद के लिए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने 32 क्रय केंद्रों को अनुमोदित किया है। तीन केंद्र इसमें अभी और जुड़ने के आसार हैं। पांच एजेंसियां धान खरीद के लिए नामित हैं। 40,400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य शासन ने नामित किया है। सामान्य धान की खरीद 1815 रुपये प्रति क्विटल होगी। 20 रुपये प्रति क्विटल किसानों को छनाई एवं पल्लेदारी का अतिरिक्त मिलेगा।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी सीपी पांडेय ने धान खरीद की सभी तैयारियां पूरा होने का दावा किया है। उनके अनुसार पहले दिन किसी केंद्र पर बिक्री के लिए किसान धान लेकर नहीं आया। धान की फसल अच्छी होने से लक्ष्य हासिल करने में गत वर्ष के मुकाबले आसानी होगी। बीते वर्ष 15 फीसद कम खरीद हुई थी। किसान धान बिक्री के लिए उत्साहित है। वह बिक्री के लिए पंजीकरण करा रहा है। तीन हजार से ज्यादा किसान पंजीकरण करा चुके हैं।

किसान श्रीचंद्र तिवारी के अनुसार धान कटाई शुरू है। कम से कम 10 दिन मड़ाई में लगेगा। उसी के बाद किसान धान लेकर क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए पहुंचेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.