एक और युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, मृतक भी था संक्रमित
अयोध्या जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। तारुन थाना क्षेत्र के फतेहपुर कमासिन मजरे इछई तिवारी का पुरवा निवासी अधेड़ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह पांच दिन पूर्व मुंबई से ही लौटे हैं। होम क्वारंटाइन में तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मसौधा स्थित क्वारंटाइन केंद्र में भर्ती कर जांच के लिए नमूना भेजा गया था।
अयोध्या: जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। तारुन थाना क्षेत्र के फतेहपुर कमासिन मजरे इछई तिवारी का पुरवा निवासी अधेड़ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह पांच दिन पूर्व मुंबई से ही लौटे हैं। होम क्वारंटाइन में तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मसौधा स्थित क्वारंटाइन केंद्र में भर्ती कर जांच के लिए नमूना भेजा गया था। शनिवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। डीएम अनुज झा ने इसकी पुष्टि की है। गांव को सील कर सैनिटाइज करने व ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिग करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके बाद अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या छह हो गई है।
वहीं तारुन थाना क्षेत्र के ही आगागंज निवासी अधेड़ की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वह मुंबई से बेटे सहित दो अन्य रिश्तेदारों के साथ निजी वाहन से घर आ रहे थे। मध्यप्रदेश के सतना पहुंचने पर उसकी तबियत अचानक खराब हुई। चंद पलों में ही उनकी मौत भी हो गई थी। हालांकि गनीमत थी कि प्रशासनिक अधिकारियों को उनकी मौत की जानकारी मिलने पर उन्हें मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत दफनाया गया था।
--------------
सूरत से आ रही वृद्धा की रास्ते में मौत
संसू, रुदौली : सूरत से आ रही वृद्ध महिला की कानपुर के पास मौत हो गई। वह डीसीएम से गांव आ रही थी। सुखनंदन पुरवा मजरे बड़ेला गांव की है। शनिवार की दोपहर डीसीएम में ही अचानक मौत हो गयी। मृतका के पौत्र ने इसकी पुष्टि की है। चिकित्साधीक्षक डॉ. पीके गुप्त ने बताया कि शव को सीधे जिला मुख्यालय लाया जाएगा। वहां जांच व पोस्टमार्टम किया जाएगा। उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।