पुरानी पेंशन बहाली पर अड़े कर्मचारी हड़ताल पर
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले दो दिनी हड़ताल मंगलवार से प्रारंभ है। हड़ताल की वजह से कई विभागों में कामकाज प्रभावित रहा। सर्वाधिक प्रभाव ¨सचाई, नलकूप, उद्योग,
अयोध्या : पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले दो दिनी हड़ताल मंगलवार से प्रारंभ है। हड़ताल की वजह से कई विभागों में कामकाज प्रभावित रहा। सर्वाधिक प्रभाव ¨सचाई, नलकूप, उद्योग, लोक निर्माण विभाग में देखने को मिला। बुधवार को भी महासंघ से जुड़े राज्य कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। महासंघ ने नलकूप विभाग परिसर में धरना देकर प्रदेश सरकार को चेताया कि पुरानी पेंशन बहाल करें नहीं तो लोकसभा चुनाव में राज्य कर्मचारी उसे सबक सिखाएंगे।
अध्यक्ष जितेंद्र ¨सह ने कहाकि यह आरपार की लड़ाई है। कर्मचारी पुरानी पेंशन की बहाली से कम स्वीकारने को तैयार नहीं। धरने का संचालन मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ तिवारी ने किया। गणेशदत्त शुक्ल ने भी सरकार को ललकारा, कहा कर्मचारी की ताकत की अनदेखी न करे। कर्मचारी नेता दिनेशकुमार शर्मा ने पांच सूत्री मांग न पूरा करने पर प्रदेश सरकार को चेताया। महासंघ पुरानी पेंशन बहाली, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने, प्रतिबंधित चिकित्सा प्रतिपूर्ति की बहाली, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशाबहु, पीआरडी जवान, रोजगारसेवक, कंप्यूटर आपरेटर को सरकारी कर्मचारी घोषित करने एवं आउटसोर्सिंग बंद करने की मांग शामिल है। लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष हरिशंकर ¨सह टिल्लू एवं मंत्री शिवम त्रिपाठी भी कर्मचारियों के साथ आंदोलन में शामिल हुए। प्रदर्शन में अरुण ¨सह, रजनीश, विनय ¨सह, संजयकुमार, प्रदीपकुमार वर्मा, सुशीलकुमार ¨सह, दीपक प्रशांत, मित्रसेन वर्मा, ¨बदेशबहादुर ¨सह, जगदंबा यादव, मोहनलाल, अनुपम दुबे, संजय दुबे, विकास मिश्र, मोतीलाल आदि शामिल रहे।