शिविर में नहीं आया कोई अधिकारी
मवई (अयोध्या) ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें ब्लॉक के विभिन्न गांवों के दिव्यांगों को योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जानी थी। उनके पेंशन और दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जाने थे।
मवई (अयोध्या) : ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें ब्लॉक के विभिन्न गांवों के दिव्यांगों को योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जानी थी। उनके पेंशन और दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जाने थे।
सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर इलाके के सभी दिव्यांगों को ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान के माध्यम से बुला लिया गया, लेकिन दिन के दो बजे तक जिला स्तरीय टीम नहीं पहुंची और न ही दिव्यांगों को बैठने की व्यवस्था की गई। किसी ने संतोषजनक उत्तर भी नहीं दिया तो आक्रोशित दिव्यांगजन और उनके परिवारजनों ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय का घेराव किया। उनके समझाने पर मामला शांत हुआ।
दिव्यांगजन नूरजहां, अलाउद्दीन, उदयराज, खुशबू, मर्जीराम, मोहम्मद अली, महमूदा बानो, फिरोज आलम, रुकैया बानो, नाजिम, बिज्जू ने बताया कि सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर शिविर का आयोजन की सूचना प्रधानों ने दी थी। बीडीओ डॉ. घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि ब्लॉक पर किसी भी प्रकार का कैंप आयोजित नहीं हुआ था।