नार्थ जोन हैंडबाल प्रतियोगिता से होगा नए साल का आगाज
अयोध्या नए वर्ष का आगाज बड़ी खेल प्रतियोगिता से हो रहा है। उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग के साथ यह जिला नए वर्ष की अगवानी को तैयार है। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के संयुक्त सचिव डॉ. मुकेश वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता तीन से सात जनवरी तक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में पंजाब हरियाणा राजस्थान दिल्ली उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश चंडीगढ़ जम्मू कश्मीर व उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
अयोध्या : नए वर्ष का आगाज बड़ी खेल प्रतियोगिता से हो रहा है। उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग के साथ यह जिला नए वर्ष की अगवानी को तैयार है। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के संयुक्त सचिव डॉ. मुकेश वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता तीन से सात जनवरी तक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर व उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
अवध विश्वविद्यालय की टीम का चयन अंतर्महाविद्यालयी प्रतियोगिता के आधार पर किया जा चुका है। प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सत्र में अवध विश्वविद्यालय की दूसरी बड़ी प्रतियोगिता है। इससे पहले उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। यह प्रतियोगिता बाराबंकी के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में कराई गई थी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए समितियों का गठन किया गया है।