भारत जैसा लोकतंत्र पूरी दुनिया में नहीं : उस्मान
रामपुरभगन (फैजाबाद) : सामाजिक संस्था फलाहुल मुसलमीन सोनखरी रामपुरभगन के कार्यक्रम'इस्लाम का
रामपुरभगन (फैजाबाद) : सामाजिक संस्था फलाहुल मुसलमीन सोनखरी रामपुरभगन के कार्यक्रम'इस्लाम का पैगाम, इंसानियत के नाम'में मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने कहा जो लोकतंत्र और सार्वभौम आजादी भारत में है, वह और कहीं नहीं। उन्होंने कहा, मुसलमानों को जब समान अधिकार है तो तरक्की से किसने रोका है। इंसान को अपने मुल्क, मानवता और पड़ोसी के प्रति वफादार होना चाहिए।
उन्होंने जनसूचना का अधिकार को भारतीय लोकतंत्र का सबसे अचूक अस्त्र बताया। अध्यक्षता कर रहे अतिरिक्त महाधिवक्ता मदनमोहन पांडेय ने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। संविधान की धारा 51 नैतिक कर्तव्यों को रेखांकित करती है।
रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक महंत सतेंद्र दास ने कहा कि सभी धर्मों में परहित और मानवतावाद सर्वोपरि है। भगवान राम ने कभी किसी से दुराव नहीं किया। फलाहुल मुसलमीन के संस्थापक मौलाना अहमद सिराज ने कहा कि अल्लाह के फरमान के मुताबिक यह बहुत छोटी खिदमत है। इस मौके पर चार सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम को सपा नेता पारसनाथ यादव, ब्लॉक प्रमुख संतोष ¨सह, मौलाना मोहम्मद अहमद, मो मुशीर, शायर अब्दुल बातिन, डॉ. विजय बहादुर तिवारी, दिनेश शास्त्री, मो शफीक, अब्दुर्रहमान ने संबोधित किया।
------------------------------
तरक्की के लिए शिक्षा जरूरी
रुदौली : राज्य सूचना आयुक्त हाफिज मो. उस्मान ने ग्राम पुराय में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि तरक्की के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। अच्छे समाज के सृजन से अच्छे राष्ट्र की संरचना होती है। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों का आह्वान किया कि वे अपने दायित्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा व कर्तव्य परायणता से कर राष्ट्र के नव निर्माण में योगदान दें।