मिले नौ और कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची सौ के पार
अयोध्या शुक्रवार को नौ और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 105 हो गई है। इसमें 96 सक्रिय केस हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों के गांव को कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही इनके संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है।
अयोध्या: शुक्रवार को नौ और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 105 हो गई है। इसमें 96 सक्रिय केस हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों के गांव को कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही इनके संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है।
शुक्रवार को पॉजिटिव पाए गए लोगों में बीकापुर के पातूपुर गांव के दंपति भी हैं। बीकापुर संवादसूत्र के मुताबिक पति-पत्नी और पुत्री बीती 21 मई को मुंबई से आए थे। चार दिन पूर्व दंपति का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव को सील किया जा रहा है। बीकापुर ब्लॉक के ही रूपीपुर के एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा मिल्कीपुर के खियारन व घुरेहटा, पूराबाजार ब्लॉक के अटकावा व इटौरा, सोहावल के शेखपुर जाफर, हरिग्टनगंज के भुलईपुर के एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
---------
ठीक हुई स्टॉफ नर्स
संसू, अयोध्या: दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज से शुक्रवार को अच्छी खबर आई है। दो कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। दोनों को शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसमें महिला चिकित्सालय की स्टॉफ नर्स भी है। डिस्चार्ज होने वाला दूसरा मरीज अंबेडकरनगर जिले का है। उसका इलाज भी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। कॉलेज के सीएमएस डॉ. अरविद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। महिला चिकित्सालय की एक स्टाफ नर्स 14 दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। परेशानी बढ़ने पर उन्हें कोविड हॉस्पिटल मसौधा से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। दूसरा मरीज अंबेडकरनगर जिले के टांडा से आया था। प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने बताया कि चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत अब रंग लाने लगी है।