Move to Jagran APP

स्थाई रैन बसेरों का निर्माण शुरू, तीन बनकर तैयार

अस्थाई रैन बसेरों का निर्माण शुरू तीन बनकर तैयार अस्थाई रैन बसेरों का निर्माण शुरू तीन बनकर तैयार अस्थाई रैन बसेरों का निर्माण शुरू तीन बनकर तैयार

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 11:04 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 06:05 AM (IST)
स्थाई रैन बसेरों का निर्माण शुरू, तीन बनकर तैयार
स्थाई रैन बसेरों का निर्माण शुरू, तीन बनकर तैयार

अयोध्या : ठंड को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या-फैजाबाद में अस्थाई रैन बसेरों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। तीन स्थानों पर रैन बसेरे का संचालन शुरू कर दिया गया है। शेष रैन बसेरों का निर्माण यथाशीघ्र पूरा का निर्देश दिया गया है।

loksabha election banner

नगर निगम की ओर से अयोध्या में रामकथा पार्क, रेलवे स्टेशन और बंधा तिराहे के पास अस्थाई रैन बसेरा राहगीरों के लिए खोल दिया गया है। नगर निगम ने लक्ष्य रखा है कि एक-दो दिन के भीतर अस्थाई रैन बसेरे का संचालन शुरू करा दिया जाए। इस बार 12 अस्थाई रैन बसेरे का निर्माण कराया जा रहा है। नगर निगम का निर्माण विभाग रैन बसेरों की देखरेख करेगा। अस्थाई रैन बसेरों में रजाई, गद्दे, बिजली सहित अन्य सुविधाएं राहगीरों व निराश्रितों को मिलेंगी। गत दिनों नगर आयुक्त डॉ. नीरज शुक्ल ने जुड़वा शहर में बने स्थाई और अस्थाई रैन बसेरों के निर्माण स्थल का निरीक्षण कर निर्माण अनुभाग को जल्द कार्य मुकम्मल करने का निर्देश दिया था।

नगर आयुक्त ने रैन बसेरों में सुविधाओं को लेकर लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी है। मुख्य अभियंता निर्माण जितेंद्र केन ने बताया कि तीन स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरे का संचालन किया जा रहा है। नौ स्थानों पर और निर्माण कार्य चल रहा है। श्रद्धालु अधिक हुए तो इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। ठंड बढ़ने के साथ ही इनका संचालन शुरू किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.