तोगड़िया सो सके न प्रशासन को चैन
फैजाबाद : ढाई दिन रामनगरी के लिए काफी असहजता भरा रहा। राममंदिर का पुराना मुद्दा लेकर
फैजाबाद : ढाई दिन रामनगरी के लिए काफी असहजता भरा रहा। राममंदिर का पुराना मुद्दा लेकर अपना नया सियासी भविष्य साधने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया समर्थकों को लामबंद करने में बेकरार दिखे। संकल्पसभा में शामिल होने के आह्वान पर तोगड़िया के पीछे बड़ी संख्या में उनके समर्थक रामनगरी पहुंचे थे।
रविवार को तोगड़िया के पहुंचने से पहले ही उनके समर्थक अयोध्या व नगर के सीमा क्षेत्र पर एकत्र होना शुरू हो चुके थे। शासन की नजर तोगड़िया के कार्यक्रम पर थी, इसलिए चुनौती पुलिस प्रशासन के सामने भी थी। अपने-अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए तोगड़िया और प्रशासन दोनों ने ही पूरी ताकत लगा रखी थी। समर्थकों को सहेजने में बेकरार तोगड़िया मध्य रात्रि के बाद रामघाट स्थित विश्राम स्थल रामकृष्ण सेवाश्रम पहुंचे थे। इस बीच बैठक व विचार-विमर्श का दौर चला। सेवाश्रम पहुंचने के बाद अपने विश्वासपात्रों के साथ देररात तक अगले दिन की तैयारी को लेकर मंत्रणा चलती रहती। पुलिस प्रशासन की नजर तोगड़िया के हर मूवमेंट पर थी। तोगड़िया की निगहबानी में लगे पुलिस कर्मियों को झपकी लेने तक का मौका नहीं मिला। अयोध्या में मौजूद तोगड़िया समर्थकों की वजह से असहज स्थितियां न बन जाएं, इसे लेकर पुलिस हर पल चैतन्य रही।
एसपी सिटी अनिल कुमार ¨सह एवं उनकी पुलिस टीम की सूझबूझ का परिणाम रहा कि अयोध्या में स्थितियां बिगड़ने नहीं पाईं। पुलिस अधिकारी अयोध्या में जागकर रात गुजारते रहे। नौ दिन की दुर्गापूजा व रामलीला महोत्सव को निपटाकर चैन की सांस भी पुलिस नहीं ले पाई थी कि देश के सबसे विवादित मुद्दे को लेकर तोगड़िया उनके सामने थे। रविवार और सोमवार की रात सुरक्षा तंत्र और तोगड़िया दोनों के लिए भारी दिखी। समर्थकों को एकजुट की ¨चता में तोगड़िया को चैन की नींद नहीं आई तो पुलिस को उन्हें रोकने और निगरानी की चुनौती ने सोने नहीं दिया।