Move to Jagran APP

बैलेट से होंगे चुनाव तो भाजपा सत्ता से होगी बेदखल: नरेश उत्तम

बड़ागांव (फैजाबाद): आगामी लोकसभा चुनाव यदि बैलेट के जरिये कराए जाएंगे तो भाजपा सरकार बना

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 11:36 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:36 PM (IST)
बैलेट से होंगे चुनाव तो भाजपा सत्ता से होगी बेदखल: नरेश उत्तम
बैलेट से होंगे चुनाव तो भाजपा सत्ता से होगी बेदखल: नरेश उत्तम

बड़ागांव (फैजाबाद): आगामी लोकसभा चुनाव यदि बैलेट के जरिये कराए जाएंगे तो भाजपा सरकार बनाने से काफी दूर होगी। इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण गत वर्ष प्रदेश में संपन्न हुआ नगर निगम व नगर पालिका चुनाव है। नगर निगम का चुनाव इवीएम मशीन के जरिए कराया गया था तो लगभग सभी सीटें भाजपा जीती थी। इसके विपरीत नगर पंचायत व नगरपालिका के चुनाव बैलेट से हुए थे तो अधिसंख्य सीटें सपा जीती थी। इससे स्पष्ट हो गया कि इवीएम के जरिए छेड़छाड़ करके ही भाजपा जीतती है। यह बात समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बड़ागांव में सपा नेता उमेश यादव के यहां तेरहवीं कार्यक्रम में अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही। जिले का नाम फैजाबाद से अयोध्या करने के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आज तक कोई भी विकास कार्य नहीं किया है केवल हर जगह अपने नाम की चिप्पक लगा रही है। नया शहर बसा कर ही उसे अयोध्या नाम रखना था। पटेल के अनुसार भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार पूरी तरह से फ्लॉप है। व्यापारी जीएसटी व नोटबंदी से पूरी तरह से टूट चुके हैं तथा किसान छुट्टा जानवरों के आतंक से। पटेल ने आगे कहा कि चीनी मिलें चलने वाली हैं तथा अभी तक किसानों को पिछले सत्र का बकाया गन्ना मूल्य नहीं मिला है, जिससे स्पष्ट है कि सरकार किसानों का कितना हित चाहती है। बसपा से गठबंधन के बारे में पूछने पर पटेल ने बताया कि हमारी पार्टी का बसपा से गठबंधन तय है तथा कांग्रेस यदि चाहे तो वो भी गठबंधन का हिस्सा हो सकती है। पटेल के अनुसार आगामी लोकसभा के चुनाव के बाद भाजपा की पराजय तय है। सपा मजबूती से केंद्र सरकार का हिस्सा होगी। इस अवसर पर उनके साथ एमएलसी लीलावती कुशवाहा, जिलाध्यक्ष गंगा ¨सह यादव, पंकज यादव, फैजाबाद प्रभारी अफजल कौसर अंसार, मो. आसिफ, नकी अहमद, गौरव रावत, सुमित यादव, रजनीश भारती, महंत राजूदास, पूर्व विधायक अभय ¨सह, राहुल ¨सह, भाजपा नेता कृष्णकुमार पांडेय खुन्नू, प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी, मो. हलीम, पप्पू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.