बलिदान दिवस पर राजा दाहनसेन को किया नमन
फैजाबाद : ¨सधुपति राजा दाहरसेन का बलिदान दिवस ¨सधु सेवा समिति ने आयोजित किया। पुष्पराज चैराह
फैजाबाद : ¨सधुपति राजा दाहरसेन का बलिदान दिवस ¨सधु सेवा समिति ने आयोजित किया। पुष्पराज चैराहा स्थित पार्क में लगी राजा दाहरसेन की प्रतिमा पर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि अर्पित की। समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश अंदानी ने कहाकि ¨सधुपति राजा दाहरसेन समाज का गौरव हैं। वे बचपन से ही वीर, धीर व साहसी थे। समिति के महासचिव मोहन मंध्यान ने कहाकि आक्रमणकारियों ने भारत की सीमाओं में घुसने की कोशिश की, तब-तब राजा दाहरसेन ने मुकाबला कर दुश्मनों की ईंट से ईंट बजा दी।
समिति के संरक्षक सत्यप्रकाश राजपाल व गिरधारी चावला ने राजा दाहरसेन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं ¨सधी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अमृत राजपाल ने राजा दाहरसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर ¨सधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष वरियल दास नानवानी, पंचायत के महासचिव अशोक मदान सुखी, समाज के मुखिया बूलचंद चुंगलानी, परसराम तोलानी, वेद प्रकाश राजपाल, कमलेश केवलानी, ओमप्रकाश ओमी, संतोष सेहता, सुरेश पंजवानी, शंकर राजपाल, कैलाश लखमानी, पुरूषोत्तम दासवानी, ओम मोटवानी, सौरभ लखमानी, राजेश मोटवानी आदि थे।