Move to Jagran APP

हंगामे के बीच नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव

हंगामे के बीच नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों का चुनावहंगामे के बीच नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों का चुनावहंगामे के बीच नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 11:18 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 11:18 PM (IST)
हंगामे के बीच नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव
हंगामे के बीच नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव

अयोध्या : नगरनिगम सदन की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कार्यकारिणी गठन के लिए बुलाई गई बैठक में कई पार्षद एकमत नहीं दिखे। विरोध के बीच नगर निगम के जिम्मेदारों ने कार्यकारिणी सदस्यों के नाम पढ़े। नगर निगम की कार्यकारिणी में 12 सदस्य होते हैं, जो दो वर्षों के लिए चुने जाते हैं। छह सदस्य लाटरी विधि से गत नौ जनवरी को नियुक्त किए जा चुके हैं। छह अन्य सदस्यों का सदन में चुनाव किया जाता है। इसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बुधवार को मंडलायुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में नगर निगम सदन की बैठक बुलाई गई थी।

loksabha election banner

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, उपसभापति सुधीर नारायण श्रीवास्तव, नगर आयुक्त आरएस गुप्त, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद ¨सह सहित नगर निगम के अधिकारियों एवं पार्षदों की मौजूदगी में छह सदस्यों के नाम सामने लाए गए। बैठक में मौजूद निर्दल पार्षदों ने सदस्यों का चुनाव वो¨टग से कराने की मांग उठाई। इसका विरोध दर्ज कराने वालों में सपा, भाजपा और निर्दल पार्षद भी पीछे नहीं रहे तो कुछ पार्षद उन्हें समझाते रहे। बैठक समाप्त होने के उपरांत गांधी सभागार के बाहर भी गहमागहमी रही। महापौर ने भी पार्षदों के सामने स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्हें धैर्य बनाए रखने के लिए कहा। सदन में चुने गए कार्यकारिणी सदस्यों में पार्षद रमेशदास, बाबू नंदन सोनकर, बुद्धिपाल प्रजापति, कमलेश सोलंकी, उमेश यादव आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.