जुल्म का करें विरोध : कल्बे जव्वाद
फैजाबाद : शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने कहा कि मौजूदा हालात में जुल्म का विरोध करना चाहिए। ि
फैजाबाद : शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने कहा कि मौजूदा हालात में जुल्म का विरोध करना चाहिए। विरोध करने से जालिमों को हौसला नहीं बढ़ता, अमन-चैन कायम रहता है। वह राठहवेली स्थित इमामबाड़ा में मजलिस को संबोधित कर रहे थे। धर्मगुरु को सुनने के लिए इमामबाड़ा में खूब भीड़ जुटी।
उन्होंने कहाकि जुल्म देखकर विरोध न करने वाले उसमें भागीदार होते हैं। जुल्म का विरोध करने पर कर्बला में 72 को शहीद किया गया। धर्मगुरु की मजलिस से पहले इमामबाड़ा जामा मस्जिद से 72 शहीद का ताबूत निकला। फिर वह वापस इमामबाड़ा लौट आया। इसमें सभी अंजुमने आबीदियां शामिल रहीं। दिल्ली से आए मो. रजा ने नौहाखानी की। उन्होंने कर्बला 72 शहीदों के बारे में विस्तार से बताया। जाकिरहुसैन पाशा, रिजवान मेंहदी, मंजर मेंहदी, अदनान आब्दी, परवेज आब्दी, इरफान मेंहदी, साहिल हैदर, मुनीर आब्दी, सुहैल जैदी, उर्फी, मंसूब, सागर, दानिश, जियो हैदर आदि मजलिस में शामिल रहे।