संकल्प दिवस के रूप में मना नेताजी का जन्मदिन
फैजाबाद : मुलायम ¨सह यादव का 80 वां जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी कार्यालय लोि
फैजाबाद : मुलायम ¨सह यादव का 80 वां जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में जिलाध्यक्ष गंगा¨सह यादव की अगुवाई में केक काटकर दीर्घायु की कामना की गई। पूर्वमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन एवं जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि विमल ¨सह ने नेताजी के स्वस्थ जीवन की कामना की। बाबूराम गौड़, ओमप्रकाश ओमी, बख्तियार खान, मोहम्मद हलीम पप्पू, असलम, जाकिरहुसैन पाशा, महानगर अध्यक्ष कमर राईन मौजूद रहे। पवन पांडेय ने अमानीगंज स्थित बड़ी बुआ व बछड़ा सुल्तानपुर स्थित सुकन्या देवी ध्रुव¨सह इंटर कॉलेज के छात्रों को कापी-कलम वितरित किया। विमल ¨सह राजू ने जिलाअस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया।
शहीद भवन पर पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने केक काटा। सछास के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेषप्रताप ¨सह राहुल ने जन्मदिवस मनाया। रामअचल यादव, जय¨सह यादव, एजाज अहमद, संजय यादव, जयप्रकाश यादव, अनिल यादव बब्लू, रामचेत यादव, मान¨सह, हरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। इरशाद मंजिल रुदौली में चेयरमैन जब्बार अली की अगुवाई में केक काटा गया। छोटेलाल यादव, शाह मसूद हयात गजाली, मोहम्मद फारुख, कल्लू इस्माइल, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद हलीम, कमर अब्बास ने एकदूसरे को केक खिलाकर बधाई दी।
गोसाईंगंज विस कमेटी ने तारुन स्थित पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष सियाराम निषाद की अध्यक्षता में केक काटा। ब्लॉक प्रमुख विजयप्रताप ¨सह पप्पू, रामसुंदर यादव, बाबूराम यादव, कृष्णा यादव आदि ने हिस्सा लिया। हरिशंकर यादव छोटू ने पूजन-अर्चन किया। मधुपुर चौराहा पर नेताजी का जन्मदिन मनाया गया। एमएलसी लीलावती कुशवाहा की पुत्री अलका कुशवाहा एवं आस्था ¨सह कुशवाहा की अगुवाई में नेताजी का जन्मदिन मना। पहाड़गंज कालीमंदिर पर हवन, पूजन, बच्चों को गुब्बारा एवं मिष्ठान वितरित किया गया। आशीष तिवारी, संतोष, सुनारा यादव, रानी यादव, गीता मौर्या, रेखा, गायत्री, ज्योति श्रीवास्तव, दुर्गा गुप्ता, क्रांति यादव, मंजू तिवारी, सुनीता यादव मौजूद रहीं। मिल्कीपुर विस कमेटी ने इनायतनगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डॉ. वेदप्रकाश यादव की अगुवाई में मरीजों व तीमारदारों को फल वितरित किया गया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने कुमारगंज स्थित अपने आवास पर केक काटकर संकल्प दिवस मनाया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय रावत ने सीएचसी सोहावल में मरीजों को फल वितरण किया। 80 आचार्यों ने किया पूजन-अर्चन
- जनेश्वर मिश्र सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.आशीष पांडेय दीपू की अगुवाई में 80 दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पहले दिन मां जालपा देवी मंदिर में 80 आचार्यों के साथ नेताजी दीर्घायु और यशस्वी होने के लिए हवन-पूजन कार्यक्रम हुआ। रामनगरी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेताजी का जन्मदिन मनाया। कमलेंद्र पांडे के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी के दीर्घायु होने की कामना की। प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव समेत अन्य सपाई मौजूद रहे।