नरेंद्र मोदी न कोई चुनाव हारे हैं, न आगे हारेंगे : अमर सिंह
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने गुजरात के चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न तो कोई चुनाव हारे हैं, और न ही अब कोई चुनाव हारेंगे।
फैजाबाद (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी में कभी स्टार नेता रहे राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमर सिंह आज फैजाबाद में थे। वह पूर्वांचल क्षत्रिय सम्मेलन में शामिल होने आए थे।
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने गुजरात के चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा बयान दिया है। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य बने अमर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न तो कोई चुनाव हारे हैं, और न ही अब कोई चुनाव हारेंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात को देश का सबसे विशिष्ट राज्य बनाने के बाद ही देश की गद्दी संभाली थी। अमर सिंह ने कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्या में ही बनेगा। इसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी को ही मिलेगा। पार्टी अपने अभियान में सफल रहेगी।
उत्तर प्रदेश के बारे में उन्होंने कहा कि यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार काफी अच्छा काम कर रही है। आठ महीने में ही काया पलटने लगी है। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शान में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार है, भोगी की नहीं। अमर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बदलती है लेकिन व्यापारी और अधिकारी नहीं बदलते। प्रदेश के भ्रष्ट व्यापारियों पर नकेल कसनी चाहिए। अमर सिंह ने प्रदेश के अधिकारियो और व्यापारियों पर भी निशाना साधा।
यह भी पढ़ें: अपराधियों पर लगेगी लगाम, पूर्वांचल में बनेंगे 22 नए थाने
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार जरूर बदलती है लेकिन अधिकारी और व्यापरी नहीं। प्रदेश में ऐसे भी भ्रष्ट व्यापारी है जो बच्चों के मध्यान्ह भोजन को भी नहीं छोड़ते। नाम लेते हुए अमर सिंह ने कहा कि बरेली का नवीन खंडेलवाल है, सरकार कोई भी हो लेकिन मध्यान्ह भोजन का ठेका उसी को मिलता है।
यह भी पढ़ें: कानपुर में मिडडे मील के दूध में मिलावट, मुकदमा दर्ज
वहीं दूसरी तरफ शराब का ठेका भी चड्ढा ग्रुप के नाम हो चुका है। भ्रष्ट व्यापारी पर कार्रवाई होना जरूरी है। उसी तरह से प्रदेश के भ्रष्ट अधिकारियों पर भी नकेल होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के हजरतगंज में भाजपा के पूर्व विधायक के पुत्र की हत्या
अमर सिंह क्षत्रिय महा सम्मेलन में शरीक होने फैजाबाद पहुंचे थेराज्यसभा सांसद अमर सिंह ने फैजाबाद में मोदी और योगी की जमकर तारीफ़ की और प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कहा कि योगी काठ के तख़्त पर सोते हैं और उन्हें एसी की जरूरत नहीं पड़ती है। फक्कड़ हैं और ऐसे व्यक्ति के बारे में कुछ भी कहना प्रासंगिक नहीं होगा।