लीलावती को घर से नहीं निकलने दिया पुलिस ने
सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा के ऊपर पुलिस की नजर टेढ़ी रही। गड़बड़ करने वालों में संदेह जताते हुए सूची में उनका नाम डाला गया। पहाड़गंज स्थित आवास पर उनके लिए पुलिस फोर्स पहुंच गई। फोर्स देख एमएलसी भड़क गईं। उन्होंने फोर्स के साथ आए दारोगा से कारण जानना
अयोध्या : सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा के ऊपर पुलिस की नजर टेढ़ी रही। संदेह जताते हुए गड़बड़ करने वालों पर सूची में उनका नाम डाला गया। पहाड़गंज स्थित आवास पर उनके लिए पुलिस फोर्स पहुंच गई। फोर्स देख एमएलसी भड़क गईं। उन्होंने दारोगा से कारण जानना चाहा। दारोगा ने कहा कि ऊपर का आदेश है।
सूत्रों के अनुसार चुनाव नतीजों के बाद सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने न पाए इसलिए एहतियातन विपक्ष के नेताओं के घर पुलिस बल भेजा गया। घर से न निकलने के लिए उन्हें राजी किया गया। लोकसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार को प्रारंभ हुई। इससे पहले पुलिस खासकर सपा नेताओं के घर दबिश देने पहुंच गई। मतगणना से पहले ऊपर के निर्देश की जानकारी मीटिग में दी गई। मतगणना शुरू होने से पहले चिह्नित नेताओं के घर पहुंच पुलिस बल ने बाहर न निकलने का अनुरोध किया। एमएलसी ने इसे भाजपा सरकार की तानाशाही बताया।